रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो।
डलमऊ (रायबरेली)। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पंचायत भवन में शराब पार्टी करने का एक फोटो वायरल हुआ। यह फोटो ब्लॉक क्षेत्र के काशीपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन का बताया जा रहा है। ग्रामीण व फौजी विनीत सिंह ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की है। अमर उजाला ऐसे किसी भी फोटो की पुष्टि नहीं करता है।
आरोप लगाया कि गत बृहस्पतिवार शाम को वह जब पंचायत भवन की तरफ से जा रहे थे तब वहां पर गांव के कोटेदार, प्रधान प्रतिनिधि व गांव के दो अन्य लोग शराब पी रहे थे। इस बाबत जब पंचायत सचिव से बात की तो उन्होंने धमकाया। बीडीओ डलमऊ सत्यदेव यादव ने बताया कि पंचायत भवन में शराब की पार्टी करने की शिकायत मिली है। संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।