फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : ई-लॉटरी के जरिए शराब, बीयर, भांग की दुकानें आवंटित, दूसरे चरण की ई-लॉटरी संपन्न

Wed, 15 Mar 2023 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के 60 जिलों में एनआईसी के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में ई-लॉटरी संपन्न हुई। इन दुकानों के आवंटन से लगभग 60 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी के दूसरे चरण में देशी मदिरा की 311, विदेशी मदिरा की 305, बीयर की 45, भांग की 238 दुकानों तथा 32 मॉडल शॉप का आवंटन किया। 

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के 60 जिलों में एनआईसी के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में ई-लॉटरी संपन्न हुई। इन दुकानों के आवंटन से लगभग 60 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 831 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग 2.64 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। अवशेष 584 दुकानों का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के तृतीय चरण में सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश की 98 प्रतिशत दुकानों का आवंटन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें