फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों के साथ घर में घुसी बाघिन से भिड़े रहे घरवाले, मच गया हंगामा, तीन लहूलुहान

Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बहराइच के ककरहा रेंज के भीमनगर खैरी गांव में शावकों के साथ पहुंची बाघिन ने ताबड़तोड़ हमले कर महिला समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


दो ग्रामीणों ने बाघिन से पांच मिनट तक संघर्ष किया। जैसे-तैसे जान बची। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर गांव पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई। झड़प भी हुई।

गुरुवार दोपहर में ककरहा रेंज के भीमनगर खैरी गांव में बाघिन दो शावकों के साथ पहुंच गई। बाघिन गांव निवासी जयकिशन के घर के सामने पहुंचकर दहाड़ी तो परिवार के लोग सकते में आ गए। आंगन में मौजूद जयकिशन ने मकान का दरवाजा बंदकर शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर सुनकर गांव के लोगों ने भी हांका लगाना शुरू किया। इस पर बाघिन शावकों के साथ रूपनरायन (58) पुत्र कंधई के घर में घुस गई। यहां बरामदे में मौजूद रूपनरायन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर घर के लोग दौड़े।

उधर गांव के लोग भी एकत्रित होने लगे। इस दौरान रूपनरायन ने बाघिन का सामना किया। मौके पर पहुंचे पड़ोसी अनिल (25) पुत्र शिव प्रसाद पर भी बाघिन शावकों के साथ झपट पड़ी।

रूपनरायन और अनिल पांच मिनट तक बाघिन से संघर्ष करते रहे। ग्रामीणों की भीड़ और शोर सुनकर आगे बढ़ी तो घर के सामने धूप सेंक रही लखमीना (50) पत्नी तूफानी पर हमला कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने लखमीना की जान बचाई। इसके बाद बाघिन शावकों के साथ गन्ने के खेत में घुस गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें