फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइनमैन को बंधक बनाकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोना गांव के दबंग लोगों ने ट्रांसफार्मर का लोड जांचने गए कर्मी के साथ की मारपीट
विज्ञापन

काकोरी थाने में 10 लोगों पर केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एफसीआई उपकेंद्र के लाइनमैन को मंगलवार रात दबंगों ने बंधक बनाकर पीट दिया और दोबारा गांव में बिजली चेकिंग करने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। जूनियर इंजीनियर की तहरीर पर काकोरी थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार ने बताया कि लाइनमैन बधाई मंगलवार रात दोना गांव में लगे ट्रांसफार्मर का लोड जांचने गए थे। जांच के दौरान गांव के चार-पांच दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया और कमरे में बैठा लिया। साथ ही धमकाया भी। लाइनमैन रात करीब 9:30 बजे वापस उपकेंद्र पहुंचे और उच्चाधिकारियों की घटना की जानकारी दी। जेई नितिन ने बताया कि बुधवार को काकोरी के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दबंग के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ मारपीट का केस दर्ज कराया गया है। काकोरी थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने बताया कि इब्राहिम, रेहान, हबीब, राजा, शहंशाह को नामजद करते हुए पांच अन्य पर एफआईआर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दबंग बदलने नहीं दे रहे ट्रांसफार्मर

जूनियर इंजीनियर ने बताया कि गांव के दबंग चार दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने नहीं दे रहे हैं। बिजली चोरी के चलते इस गांव में आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें