फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइनमैन का चालान, थाने-चौकी की काटी बिजली

विज्ञापन
नगराम थाने पर छाया अंधेरा। 
विज्ञापन
नगराम। लेसा के समेसी उपखंड में सोमवार को अजब वाकया सामने आया। हेलमेट न पहनने पर संविदा लाइनमैन का छह हजार रुपये का चालान काटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने थाना नगराम, हरदोइया चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली काट दी। कुल 6.50 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल का हवाला देकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी अमरेंद्र ने बताया कि वह लाइनमैन के साथ नगराम-निगोहां मार्ग पर बिजली हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे थे। समेसी पुल के पास थाना नगराम की पुलिस चेकिंग कर रही थी। हेलमेट न पहनने पर दरोगा अनुज भाटी ने उनका छह हजार रुपये का चालान कर दिया। अमरेंद्र ने उन्हें बताया कि वह संविदा कर्मी हैं और मात्र आठ हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। यह भी कहा कि लाइन की निगरानी के दौरान हेलमेट पहनने से दिक्कत होती है। फिर भी उनका चालान कर दिया गया।

दरोगा को लगाई फटकार
घटना का पता लगते ही अन्य बिजली कर्मचारी भड़क उठे। इसके बाद थाना नगराम पर 3.5 लाख रुपये, हरदोइया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ पर 1.5-1.5 लाख रुपये के तीन साल के बकाया बिल का हवाला देते हुए बिजली काट दी गई। संविदाकर्मी अमरेंद्र, लाइनमैन दीपक और शत्रोहन लाल ने स्पष्ट कहा कि जब तक बकाया बिल जमा नहीं होगा, तब तक बिजली नहीं बहाल होगी। उधर, थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर दरोगा अनुज भाटी को फटकार लगाई गई है। इसके साथ ही चालान वापस कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, समेसी उपखंड के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बकाया बिल की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें