फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणेशगंज में बिजली बंद करके लापता हो गया लाइनमैन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। जीटीआई उपकेंद्र के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बृहस्पतिवार को गणेशगंज इलाके में 1000 से ज्यादा दुकानों और घरों के लोगों को साढ़े तीन घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान उपकेंद्र का मोबाइल फोन भी बंद था जिससे बिजली बंद होने का कारण भी नहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस संकट की वजह ये थी कि इलाके के एक ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। जिस लाइनमैन को ये काम करना था, जिम्मेदारों ने उसे दूसरी जगह काम पर लगा दिया। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई। गौतमबुद्ध मार्ग, नया गांव, गणेशगंज ग्रेन मार्केट आदि के व्यापारियों ने बताया कि बिजली दोपहर 12:10 बजे बंद हुई थी जो 3:40 बजे चालू हो सकी। व्यापारियों ने एसडीओ को कॉल किया तब बिजली बंद होने के कारण की जानकारी हो सकी। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी प्रकार इंदिरानगर, विकासनगर, जानकीपुरम, राजाजीपुरम, आलमबाग, आशियाना कॉलोनी और तेलीबाग क्षेत्र में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन


यहां पर भी बंद रही बिजली
- विपिनखंड उपकेंद्र के विपुलखंड एक से तीन और अंबेडकर चौराहे के आसपास।
- दाउदनगर उपकेंद्र के गाजीपुर बलराम, हनुमंतपुरम, अशोक विहार कॉलोनी में।
- जीपीआरए उपकेंद्र के जानकीपुरम गार्डन और आसपास के इलाके में।
- इंटीग्रल उपकेंद्र के रसूलपुर सहित आसपास के रिहायशी इलाके में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें