फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कड़कने से 10 हजार घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सोमवार दोपहर हुई बारिश के दौरान तेज गर्जना और बिजली कड़कने से गोमतीनगर स्थित विपिन खंड 33 केवी उपकेंद्र ठप हो गया। इससे करीब 6,500 उपभोक्ता 25 मिनट तक बिजली संकट से जूझते रहे। निरालानगर, महानगर, अलीगंज और हरदोई रोड समेत कई इलाकों की भी आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि शुरुआत में लगा जैसे बिजली सीधे ट्रांसफार्मर और यार्ड पर गिरी हो, लेकिन मौके पर जांच करने पर तकनीकी खामी सामने आई। दोपहर 2:30 से 2:55 बजे तक विशाल खंड, विपुल खंड, सृजन विहार और आसपास के क्षेत्रों की सप्लाई ठप रही। हालांकि, सभी जगह बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन आई-नॉक्स की लाइन देर तक बंद रही।
इसी दौरान कपूरथला उपकेंद्र पर दोपहर 1:30 बजे सप्लाई बंद हुई, जिससे विवेकानंदपुरी, रैदास मंदिर मार्ग और निरालानगर के करीब 3,500 उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। आईटीआई उपकेंद्र के दो फीडरों में फॉल्ट से आईटीआई और महानगर का हिस्सा भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बारिश से बंगला बाजार 33 केवी उपकेंद्र का आउटडोर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजतन दोपहर 2:50 बजे से करीब 45 मिनट तक बंगलाबाजार और आशियाना क्षेत्र में बिजली गुल रही।
निवाजगंज में एक घंटे तक परेशानी

राधाग्राम उपकेंद्र के निवाजगंज फीडर पर दोपहर तीन बजे जोरदार धमाका हुआ और सप्लाई ठप हो गई। इससे करीब 2,000 उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली नहीं मिली। एसडीओ के मुताबिक, बारिश थमने के बाद लाइन पेट्रोलिंग कर फॉल्ट दुरुस्त किया गया और शाम चार बजे आपूर्ति चालू हो पाई। शाम सवा चार बजे राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के फीडर में खराबी आई, जिससे बी और सी ब्लॉक में पांच बजे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें