फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम

विज्ञापन
हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम
विज्ञापन
लखनऊ। महंगे होते सोने-चांदी के बीच इस बार अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में हल्के वजन लेकिन भारी डिजाइन वाले गहनों की धूम है। बढ़ती कीमतों के चलते कारोबारियों ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए नए प्रयोग किए हैं, जिनमें कम वजन के बावजूद गहने देखने में भारी और आकर्षक लगते हैं। रविवार और सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर चौक, अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग और गोमतीनगर बाजारों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

आशियाना के सराफा कारोबारी मनीष वर्मा, चौक के सराफा कारोबारी सिद्धार्थ जैन व विनोद माहेश्वरी ने बताया कि एक से डेढ़ ग्राम तक की अंगूठी, टॉप्स और नथ जैसे गहने ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा आधे ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के सोने के सिक्के भी बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं, चांदी के सिक्कों को कलश का आकार देकर उन पर नौ ग्रहों की आकृतियां उकेरी गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में टर्किश, इटैलियन और एंटिक ज्वैलरी का चलन भी बरकरार है।

सोने-चांदी में तेजी जारी

पिछले एक वर्ष में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। अक्षय तृतीया 2025 पर 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का सोना अब 1.59 लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 99 हजार रुपये से बढ़कर 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बीते पांच दिनों में ही सोने में 1100 रुपये और चांदी में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


500 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी के अनुसार, पिछले साल अक्षय तृतीया पर करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार सहालग के चलते शहर में 500 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम

हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम

हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम

हल्के वजन, भारी डिजाइन के गहनों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें