बुधवार को शहर के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन भर बादलों का डेरा रहा। रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहा। शहर के बाहरी इलाकों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार और अगले दो दिनों तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, पांच जुलाई से राजधानी में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम के और खुशनुमा होने की उम्मीद है।
बुधवार को शहर के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश। - फोटो : संवाद