फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल में लिफ्ट खराब, गंभीर मरीजों के लिए संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के पास हॉल में लगी दोनों लिफ्ट बृहस्पतिवार को खराब हो गईं। इससे आईसीसीयू, ओटी और वार्ड में जाने वाले मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो गई। उन्हें किसी तरह से पुरानी बिल्डिंग की ओर से बने कॉरिडोर से स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से ले जाकर वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार को एक लिफ्ट किसी तरह से शुरू की जा सकी। दूसरी लिफ्ट ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 100 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। बेहद गंभीर मरीज को इमरजेंसी वाले तल के ऊपर दूसरी मंजिल पर बनी आईसीसीयू में शिफ्ट करके इलाज दिया जाता है। इसी लिफ्ट से कर्मचारी, स्टाफ और मरीजों का भोजन भी पहुंचाया जाता है। बृहस्पतिवार शाम को दोनों लिफ्ट अचानक खराब हो गईं। मरीज को आईसीसीयू, वार्ड या ओटी में ले जाने की परेशानी खड़ी हो गई। ऐसे में पुरानी बिल्डिंग की ओर लगी लिफ्ट से मरीजों को वहां बने कॉरिडोर के रास्ते से आईसीसीयू, वार्ड और प्राइवेट रूम की ओर पहुंचाया जाने लगा। यह कॉरिडोर दोनों बिल्डिंग को जोड़ता है। इसी कॉरिडोर से शुक्रवार दिन तक मरीजों को शिफ्ट किया जाता रहा। इमरजेंसी वाली बिल्डिंग में ही टूडी ईको, ईसीजी, खून की जांच की भी सुविधा मरीजों को दी जाती है। सीएमएस डॉ. राजेश ने बताया एक लिफ्ट शुक्रवार को ठीक हो गई है। दूसरी की मरम्मत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें