फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेस्टोरेंट में तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, महिला व उसकी भतीजी घायल

Fri, 13 Sep 2024 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- आलमबाग में कुक्कड़ रंगीला रेस्टोरेंट के अंदर की घटना
विज्ञापन

- घायल महिला के पति ने आलमबाग थाने में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। आलमबाग के आदर्शनगर में कुक्कड़ रंगीला रेस्टोरेंट की लिफ्ट अचानक तीसरी मंजिल से गिर गई। लिफ्ट में सवार प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी व साले की बेटी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर ने इस संबंध में आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है।

पीजीआई इलाके की वृंदावन काॅलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर रवि श्रीवास्तव के अनुसार, नौ सितंबर को उनके बड़े साले दीपक श्रीवास्तव की बेटी भव्या के जन्मदिन की पार्टी कुक्कड़ रंगीला रेस्टोरेंट में थी। रात 11.30 उनकी पत्नी बबिता, छोटे साले की बेटी श्रेया और कुछ अन्य लोग लिफ्ट से उतर रहे थे। अचानक लिफ्ट तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरी। शोर होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मुश्किल से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में बबिता व श्रेया को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी व साले की बेटी की हड्डी टूटी
रवि के अनुसार पत्नी बबिता की एड़ी व घुटने के बीच दो जगह हड्डी व श्रेया के घुटने की हड्डी टूट गई। हादसे से कुछ घंटे पहले रेस्टोरेंट मालिक और वहां के मैनेजमेंट को बताया गया था कि लिफ्ट से आवाज आ रही है और झटके ले रही है। इंस्पेक्टर एसएस महादेवन ने बताया कि इस संबंध में रेस्टोरेंट मालिक ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें