फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीवनशैली में बदलाव से कम कर सकते हैं आहार नली कैंसर का जोखिम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जीवनशैली में बदलाव करके आहार नली के कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के स्थापना दिवस के तहत आयोजित सर्जिकल एजुकेशन प्रोग्राम में डॉ. पंकज कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के गैस्ट्रो सर्जरी के डॉ. अंशुमान पांडेय ने बताया कि पैंक्रियास कैंसर गंभीर बीमारी है, जिसका समय पर जांच और इलाज जरूरी है। लापरवाही में मरीज की जान जा सकती है। डॉ. समीर गुप्ता ने कोलन कैंसर व उसके शल्य चिकित्सा विकल्पों की जानकारी दी। डॉ. अरशद अहमद और डॉ. संजीव कुमार ने सामान्य रूप से पाए जाने वाले गुदा रोगों (पाइल्स और फिस्टुला) के उपचार विकल्पों को समझाया। डॉ. लिलेस्वर कामन ने लिवर प्रत्यारोपण की मूलभूत अवधारणाओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. शिव रंजन ने इसोफेगल कैंसर की जांच, इलाज व रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की। जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिनव सोनकर ने कई बीमारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें