फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बदली आदतें, देर तक सोते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में बदली आदतें, देर तक सोते हैं लोग पर, रहन-सहन की गुणवत्ता बढ़ी, वर्क फ्रॉम होम से खुश हैं लोग केजीएमयू के ऑनलाइन सर्वे में हुआ खुलासा माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। लॉकडाउन की वजह से राजधानी सहित अन्य शहरों के लोगों की रहन-सहन की गुणवत्ता बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल के परिवारों के बीच संबंध मधुर हुए हैं। सेवाभाव भी बढ़ा है, लेकिन देर तक सोने की आदत पड़ती जा रही है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। यह खुलासा हुआ है केजीएमयू के नर्सिंग विभाग की ओर से किए गए ऑनलाइन सर्वे में। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के महेंद्र कुमार और केजीएमयू के नर्सिंग विभाग के क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर सचिन द्विवेदी ने लॉकडाउन का जीवनशैली पर असर जानने के लिए वेब आधारित सर्वे किया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य परिवार के सदस्यों के साथ रहते हुए जीवनशैली में बदलाव, काम करने का अनुभव और परिवार के साथ लोगों का समय कैसे बीत रहा ये जानना था। ऐसे किया सर्वे लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, दिल्ली सहित करीब एक हजार लोगों को ऑनलाइन सर्वे पत्र भेजे गए, जिसमें 223 लोगों ने जवाब दिए। सर्वे में ज्यादातर 25 से 30 वर्ष की उम्र वाले थे। सर्वे में यह बात सामने आई कि 60 फीसदी लोग रात 12 बजे के बाद सोने लगे हैं। वे सुबह आठ बजे के बाद उठते हैं। 70 फीसदी से अधिक लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों और माता-पिता के साथ बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल किया। 68 फीसदी लोगों ने जवाब दिया कि वे टीवी पर अधिक समय बिता रहेे और मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे। लगभग 70 फीसदी लोग घर से काम करने के लिए खुश हैं और 85 फीसदी लोग लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का समर्थन करते हैं। वे घर में अकेला महसूस नहीं करते हैं। मदद के लिए बढ़ा रहे हाथ इस दौरान यह भी देखा गया कि लोगों की मदद के लिए सामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। करीब 60 फीसदी लोगों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने आपसी सहायता या एकजुटता के किसी न किसी समूह कार्य में भाग लिया है। देर तक सोने से नुकसान लोहिया संस्थान के इमरजेंसी मेडिसिन के डॉ. राजीव रंजन का कहना है कि देर से सोने और देर से उठने की वजह से शरीर की साइकिल गड़बड़ा जाती है। यही वजह है कि नाइट ड्यूटी करने वालों में हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। **************
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें