डा. जमाल मसूद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड।
लखनऊ। केजीएमयू के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. जमाल मसूद को प्रो. देवकी नंदन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडियन एसोसिएशन आफ प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन यूपी एंड यूके चैप्टर के समारोह में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने दिया।