फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार की वेबसाइट के बहाने मोदी का अखिलेश पर हमला, देखें हकीकत

Wed, 01 Mar 2017 08:02 PM IST
Amarujala.com- Written By: काजल, लखनऊ
विज्ञापन
महराजगंज में मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के महराजगंज में जनसभा के दौरान यूपी सरकार की वेबसाइट को न‌िशाना बनाते हुए सीएम अखिलेश पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान अखिलेश जी छह महीने से कह रहे हैं, काम बोलता है। उनका काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा क‌ि मैं कहता हूं तो अखिलेश को बुरा लग जाता है लेक‌िन उन्हें अपनी बात तो माननी चाह‌िए। 
विज्ञापन


इसके बाद मोदी बोले, मैं यूपी सरकार की वेबसाइट देख रहा था कि यूपी सरकार खुद क्या कह रही है। अखिलेश जी कहते हैं ‌क‌ि काम बोल रहा है जबक‌ि उनकी वेबसाइट कहती है क‌ि कारनामे बोल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, यूपी सरकार की अधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि ‌उत्तर प्रदेश में जिंदगी बहुत छोटी होती है और कब मर जाएं कोई भरोसा नहीं। कहा क‌ि उत्तर प्रदेश की हालत अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान जैसी है। उन्होंने ये भी कहा क‌ि ये डॉक्यूमेंट आज सुबह का है। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा, ये बात न मैं कह रहा हूं न यमराज की तरफ से चिट्ठी आई है। उन्होंने कहा क‌ि मेरा भाषण खत्म होने के बाद अफसरों पर गाज गिरेगी कि सच क्यों बोल दिया, मोदी ने तो सच पकड़ लिया।  आगे स्लाइड में देखें क्या ल‌िखा है वेबसाइट में...
विज्ञापन

देखें, क्या बोले मोदी, क्या है वेबसाइट में

वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
प्रधानमंत्री ने कहा, (उत्तर प्रदेश में जीवन कम और अनिश्चित है) उन्होंने इस वाक्य के साथ ये भी जोड़ा क‌ि ये मेरा कहना नहीं बल्क‌ि यूपी सरकार की वेबसाइट कह रही है। उन्होंने ये भी कहा क‌ि यहां के हालात अफ्रीका के सहारा रेग‌िस्तान जैसे हैं। 

क्या है हकीकत: दरअसल यूपी सरकार की वेबसाइट up.gov.in में इकोनॉमी के सेक्शन में यूपी की 50 साल की अर्थव्यस्था के बारे में आंकड़े द‌िए गए हैं। इसमें हेल्थ के सेक्शन में जो पहली लाइन लिखी है ‘Life in uttar Pradesh is short and uncertain’। इस सेक्शन में मृत्युदर के आंकड़ें दिए गए हैं साथ ही मृत्यदर की तुलना सहारा अफ्रीका के आंकड़ों से की गई है। इस पेज पर कॉपीराइट 2004 ल‌िखा हुआ है और ये डॉक्यूमेंट आज सुबह का नहीं है। ये आंकडे़े बदलते और अपडेट होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें