फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या और साक्ष्य मिटाने के दोषी को उम्रकैद

Fri, 29 Nov 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवक को घर से बुलाकर हत्या करने और ग्राइंडर से शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने वाले अंशु सोनी को एडीजे अभिनय कुमार मिश्रा ने उम्रकैद की सजा सुनवाई है। सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट वादी श्याम सुंदर ने 19 मई 2018 को पारा थाने में दर्ज कराई थी 18 मई को जब वादी दुकान से लौटा तो पाया कि बेटा राजकुमार घर पर नहीं था। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार अपने दोस्त अंशु सोनी के साथ गया है। काफी तलाश करने पर राजकुमार का कुछ पता नहीं चल सका।

अगले दिन सुबह वादी को जानकारी मिली कि बोरे में किसी की लाश मिली है। वादी मौके पर गया तो शव उसके बेटे का था। विवेचना के दौरान पता चला कि अंशु सोनी ने साथी वीरेंद्र यादव के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या की। ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंक दिए थे। वीरेंद्र की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें