फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकर की हत्या के दोषी को उम्रकैद

Sat, 29 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नौकर की हत्या के दोषी को उम्रकैद
विज्ञापन
लखनऊ। नौकर से नाराजगी के चलते उसकी हत्या करने वाले मयंक को एडीजे काशी प्रसाद यादव ने उम्रकैद और और 30 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। कोर्ट ने मामले में आरोपी रहे उमाशंकर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि मामले की रिपोर्ट वादी चक्रधर मिश्रा ने माल थाने में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि वादी का बेटा ज्ञानचंद्र उर्फ ज्ञानू कस्बे में रहने वाले उमाशंकर की दुकान पर सेल्समैन था। घर पर कुछ काम होने के कारण ज्ञानू कुछ दिनों से दुकान पर नहीं गया था। 14 जून 2009 की सुबह आरोपी मयंक वादी के घर आया और ज्ञानू को बुलाकर साथ ले गया। 15 जून को वादी के दूसरे बेटे रामू को जानकारी मिली कि ज्ञानू की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें