फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिटाई के बाद जिंदा जला कर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम के दुल्हापुर निवासी संगम की पिटाई के बाद जिंदा जला कर हत्या करने के दोषी विजय बहादुर को आयुर्वेद घोटाला प्रकरण/सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही विजय पर 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है, जो न चुकाने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास काटना होगा। मामले में संगम के पिता नन्हू प्रसाद ने वर्ष 2021 को मोहनलालगंज थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एफआईआर के जरिये वादी ने बताया कि वर्ष 2013 में उनके बेटे की शादी मोहनलालगंज निवासी शीला से हुई थी। शादी के बाद से संगम बहू और पोते के साथ अपनी ससुराल में रहने लगा था। 24 अगस्त 2021 को मोहनलालगंज में गांव के ही महादीन, रामरुचि, महादीन का दामाद विजय, और सुमन ने रंजिश के चलते बेटे की पिटाई की और फिर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। 27 अगस्त 2021 को बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वादी ने बेटे की पत्नी और साली पर भी योजना में संल्पित होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें