फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने संभाली सूर्या कमांड की कमान

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने संभाली सूर्या कमांड की कमान
विज्ञापन
लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने बृहस्पतिवार को भारतीय सेना की सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने स्मृतिका युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद औपचारिक परेड में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा को 10 जून 1989 को भारतीय सैन्य अकादमी से ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में कमीशन मिला था। तीन दशक से अधिक के सैन्य कॅरिअर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वह पैदल सेना की बटालियन, ब्रिगेड और डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने बेलगाम स्थित कमांडो स्कूल में इंस्ट्रक्टर और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में चीफ इंस्ट्रक्टर (आर्मी) के रूप में भी काम किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल मित्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में स्क्वाड्रन कमांडर और आर्मी वॉर कॉलेज में कर्नल जनरल स्टाफ के रूप में भी सेवाएं दीं। नौ जून 2023 को उन्होंने प्रथम कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पद संभाला था। 17 जून 2025 को यह जिम्मेदारी छोड़ने के बाद वह सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के तौर पर कार्यरत रहे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सैन्य तैयारियों के उच्च मानक बनाए रखने, रणनीतिक प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने संभाली सूर्या कमांड की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें