फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रख एलआईसी एजेंट से 2.20 लाख वसूले

Thu, 29 Oct 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के टिकैत राय तालाब निवासी एलआईसी एजेंट तुलेंद्र पाल को साइबर जालसाजों ने 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 2.20 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने खुद को एटीएस और पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें आतंकियों से संबंध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तुलेंद्र के मुताबिक, 24 अक्तूबर की सुबह उनके पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया। उसने उनका कनेक्शन आतंकियों से होने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोपी बताया। इसके बाद तीन अन्य लोग भी वीडियो कॉल पर आए और गिरफ्तारी के लिए टीम भेजने की बात कही। आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई के नाम से दस्तावेज भेजकर उन्हें डराया और जांच में सहयोग करने पर छोड़ने का झांसा दिया। साथ ही उन्हें एक कमरे में बंद रहने के लिए कहा।
एफडी तुड़वाकर खाते में ट्रांसफर कराई रकम
जालसाजों ने बैंक खातों और एफडी की जानकारी लेकर आरबीआई जांच के नाम पर उनकी एफडी तुड़वाई और 2.20 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। कॉल कटने के बाद पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए बैंक से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें