फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राइड वॉक में गूंजा सतरंगी सलाम, एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों ने रैली निकालकर कहा- हैप्पी प्राइड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हम चलें तुम चलो, प्यार खातिर सब चलें..., दिस इज अ सेफ स्पेस...जैसे नारे लिखी तख्तियां, सतरंगी...सतरंगी की गूंजती आवाज...के साथ एक दूसरे का आह्वान करते एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने प्राइड वॉक की। मीराबाई मार्ग से 1090 चौराहे तक इस वॉक में समुदाय से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों व संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



वॉक में शामिल धर्मेश ने कहा कि ये हमारा सातवां प्राइड वॉक है। हम इसके माध्यम से दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि हमारे समुदाय का भी अस्तित्व है। अमृता ने बताया कि हम आत्मसम्मान के साथ जीने का हक चाहते हैं। दोपहर तीन बजेनिकली प्राइड वॉक देर शाम समाप्त हुई। इसमें नवरीता फाउंडेशन की टीम से अंजलि ताज, प्रकाश, शानू समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। अंजलि ने बताया, इनके प्रति एक धारणा बना दी गई है कि हमें डराकर रखा गया है। हम युवा चाहते हैं कि इनके प्रति समाज की सोच बदले, इन्हें भी लोग अपने जैसा समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें