रैली में शामिल एलजीबीटी समुदाय के सदस्य।
लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर रविवार को इंद्रधनुषी रंग, जोशीले नारे और बुलंद आवाजों का संगम हुआ। दैनिक जागरण चौराहे से 1090 चौराहे तक 9वीं लखनऊ क्वियर प्राइड वॉक के तहत निकाली गई वॉक में एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस साल की थीम थी ‘विवाह समानता’। प्रतिभागियों ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने, गोद लेने के अधिकार और विवाह संबंधी सुविधाओं तक समान पहुंच की मांग की। आयोजक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि हर जोड़े को विवाह करने, सम्मान और कानूनी सुरक्षा के साथ जीवन बनाने का अधिकार होना चाहिए। (संवाद)