फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई और प्रतापगढ़ के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स के खिलाफ शासन को लिखा पत्र

Mon, 04 Jan 2021 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टूटी हुई सड़कें
विज्ञापन
उप्र. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने प्रतापगढ़ और हरदोई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 (पीएमजीएसवाइ) के तहत निर्मित सड़कों की मरम्मत और रखरखाव में लापरवाही पर दोनों जिलों के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


अभिकरण की ओर से पीएमजीएसवाई-2 के तहत बनी सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रतापगढ़ के  इंजीनियर्स ने सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव अभिकरण में प्रस्तुत नहीं किया गया। उधर, हरदोई के इंजीनियर्स ने सड़कों का रखरखाव भी नहीं कराया जबकि उसके लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया था। अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों जिलों के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। बता दें, प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह से प्रतापगढ़ के लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें