साल दर साल ताज के दीदार करने वालों की तादाद में बढ़ोतरी के सिलसिले पर
ब्रेक लग गया है।
पिछले साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में अच्छी
खासी गिरावट दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग इसकी वजह उत्तराखंड में आई आपदा
और आर्थिक मंदी को मान रहा है।
पर्यटकों की
संख्या गिरने का मुद्दा पिछले दिनों विधानपरिषद में भी उठ चुका है। पर्यटन
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2012 के मुकाबले 2013 में पर्यटकों की
संख्या में 189474 की कमी आई।
इसकी वजह वैश्विक आर्थिक मंदी और जून 2013
में बद्रीनाथ और केदारनाथ में आई आपदा रही।
हालांकि, कुछ अफसरों का मानना
है कि गया (बिहार) में बौद्ध मठ पर हुए बम विस्फोट के चलते एक भय पैदा हुआ।
नतीजतन पर्यटकों की संख्या में न सिर्फ बढ़त का सिलसिला थमा, बल्कि इसमें
काफी गिरावट दर्ज की गई।