बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में इन दिनों रिहायसी इलाकों में तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ गयी है। मंगलवार की देर शाम को जंगल से भटककर एक तेंदुआ चौधरी चरण सिंह घाघरा बौराज पर पहुंच गया जहां वह पुल पर बैठ गया।
इस दौरान लखीमपुर की ओर से सुजौली क्षेत्र की ओर आ रही एक बस को देखते ही वह बस के आगे-आगे दौड़ने लगा।
इस बीच काफी दूर दौड़ने के बाद वह डाउन स्ट्रीम घाघरा की ओर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहां से नदी की ओर उसने छलांग लगा दी। पुल पर दौड़ते हुए और रेलिंग पर छड़कर छलांग लगाते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल है।