लखनऊ। काकोरी के मंडौली खेड़ा गांव में तेंदुए की दहशत कायम है। वन विभाग की टीम ने रहमान खेड़ा के आसपास कांबिंग की, लेकिन उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रहमान खेड़ा स्थित बागवानी संस्थान के घने जंगल में तेंदुए ने घर बना लिया है। रेंजर सोनम दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी मंडौली खेड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम बेहता नाले के आसपास के रास्तों पर तेंदुए के पदचिह्नों की तलाश में जुटी है।
मंडौली खेड़ा गांव के किसान मोनू यादव, मुलायम, राम प्रकाश यादव का दावा है कि तेंदुआ भूखा है, इसलिए शिकार करने की फिराक में रहमान खेड़ा के आसपास गांव की तरफ चहलकदमी कर रहा है। आशंका भी जताई है कि तेंदुआ रहमान खेड़ा के अंदर घने जंगल की ओर निकल गया है। इसीलिए शुक्रवार देर शाम तक उसकी लोकेशन मंडौली खेड़ा में नहीं मिली।