फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में तेंदुआ: कोई बाथरूम में छुपा तो किसी ने खुद को कमरे में किया कैद, पुलिस ने कहा सतर्क रहें

Thu, 13 Feb 2025 11:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 Leopard In lucknow Marriage Hall: लखनऊ में शादी के दौरान तेंदुए के घुस आने की अफरा-तफरी मच गई। हर आदमी अपनी जान बचाता हुआ दिखा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucknow News: पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह के दौरान तेंदुए के हमले से वहां मौजूद लोगों की जान पर बन आई। खौफ के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया तो कुछ लोग कमरों में जाकर छुप गए। डर का आलम इस हद था कि अंदर मौजूद लोग मदद के लिए शोर मचा रहे थे।

विज्ञापन


लॉन के मालिक रहमान ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ लॉन में घुस आया। वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। डर के चलते जिसको जहां जगह मिली जान बचाकर भागने लगा। पूरे लॉन में बचाओ, बचाओ की आवाज गूंज रही थी। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि हुआ क्या है। लॉन के लोगों ने महिलाओं व बच्चों को एक हॉल में सुरक्षित पहुंचा और हॉल के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इस बीच खबर मिली कि तेंदुआ दूसरी मंजिल पर मौजूद है। जल्दी-जल्दी पूरे लॉन को खाली करना शुरू किया गया। काफी लोग डर के चलते जान बचाकर वहां से भाग गए, पर कुछ लोग लॉन में ही बने कमरों में जाकर छुप गए।

पहले लोगों ने अफवाह समझा
मैरिज लॉन में मौजूद जिन लोगों ने सबसे पहले तेंदुआ और अन्य लोगों को बताया तो लोगों ने इसको अफवाह बताया और गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ही देर के बाद वीडियोग्राफर और एक लाइनमैन ने भी तेंदुए के घुसने की पुष्टि की तब जाकर लोगों को यकीन हुआ और पूरे लॉन में शोर मच गया।
विज्ञापन

दहाड़ सुनी तो माथे पर आ गया पसीना

तेंदुए का हमला। - फोटो : अमर उजाला।
लॉन में मौजूद हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी आंख से तेंदुए को दूसरी मंजिल पर भागते हुए देखा था। बस इसके बाद पूरे लॉन में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच लोगों को तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी तो लोगों के माथे पर पसीना आ गया। हर कोई बस इस फिराक में था कि कैसे भी करके जान बच जाए।

पुलिस व वन विभाग की टीम ने लॉन को घेरा
ऐसा बताया जाता है कि दूल्हे की बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी थी। सबसे पहले पारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन ही लॉन को खाली कराया। मेहमान खाना-पीना छोड़कर चले गए। घराती व बरातियों को पुलिस ने लॉन में ही बने हाल व कमरों में जाने के लिए कहा। कुछ देर के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग में तेंदुए को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। दुबग्गा, पारा, काकोरी और मानकनगर थाने की पुलिस को भी बुला गया।
विज्ञापन

आग की तरह फैली तेंदुए की खबर, लोग छतों पर चढ़े

एमएम मैरिज लॉन में तेंदुए के हमले की खबर कुछ ही पल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग छत पर चढ़ गए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की है। तेंदुए के हमले की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें