फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गश्त कर रही टीम के सामने अचानक आया तेंदुआ, पुलिसकर्मियों के होश उड़े

Wed, 24 Jan 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सीतापुर जिले के सदरपुर पुलिस टीम मंगलवार देर रात गश्त कर रही थी। तभी अचानक थानाध्यक्ष की जीप के सामने एक तेंदुआ आकर खड़ा हो गया। इससे पुलिस टीम के होश फाख्ता हो गए। हालांकि कुछ देर बाद ही तेंदुआ वहां से चला गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात से बुधवार को पूरे दिन कांबिंग की, मगर तेंदुआ उनके सामने नहीं आया। घटना से क्षेत्र के नागरिकों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन


सदरपुर थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात गश्त पर निकले थे। संसारपुर मोड़ के पास शारदा सहायक नहर पटरी पर अचानक एक तेंदुआ आकर पुलिस जीप के सामने खड़ा हो गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगा दिया। सामने तेंदुआ खड़ा देख जीप में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

कुछ देर बाद तेंदुआ सड़क से खेतों की तरफ चला गया। थानाध्यक्ष ने तत्काल वन विभाग व एसपी को सूचना दी। इसके साथ ही गश्त व पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क किया। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में भी गश्त व पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गया। इसी बीच लहरपुर क्षेत्र के रेंजर सुबोध कुमार शुक्ल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्नों को देखते हुए कांबिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


देर रात से बुधवार दोपहर तक टीम पगचिह्नों के सहारे सरैंया इलाके में पहुंच गई। जहां सिकंद्राबाद के पास गन्ने के खेत तक तेंदुआ के पगचिह्न देखे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ गन्ने के खेतों में बैठा है। उसके खेत से बाहर निकलने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

किसानों के लिए जारी किए निर्देश

इलाके में कांबिंग करती पुलिसकर्मियों की टीम। - फोटो : amar ujala
वहीं, वनकर्मियों ने क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क किया। किसानों को झुंड में खेत जाने को कहा। इसके साथ ही घरों के बाहर व खुले में पशुओं को बांधने से मना किया। ग्रामीणों से घरों के बाहर आग जलाकर रखने के लिए भी कहा गया। क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद होने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है।

डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि, सदरपुर व रामपुर कलां क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद है। पुलिस से सूचना मिलते ही क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेज दी गई है। पगचिह्नों के सहारे तेंदुआ को ट्रेस कर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएफओ ने बताया कि, क्षेत्र में जो तेंदुआ देखा गया है, वह नरभक्षी नहीं है। फिर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कहीं पर तेंदुआ दिखे तो उसे कतई न छेड़ें। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि, छेड़ने पर तेंदुआ भड़क सकता है, इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है।

पानी पीने नहर किनारे पहुंचा था तेंदुआ
वन विभाग के जानकारों का कहना है कि, तेंदुआ प्यास लगने पर शारदा सहायक नहर में पानी पीने पहुंचा था। वह पानी पीने के बाद जब लौट रहा था, इसी बीच उसका सामना पुलिस जीप से हो गया। थानाध्यक्ष सदरपुर ने भी बताया कि, तेंदुआ नहर से ही बाहर आया और कुछ देर के लिए सड़क पर ठहर गया था। हालांकि उसने अब तक किसी पर हमला नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें