फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : पिता के सामने ही तेंदुए ने बच्ची को बनाया शिकार, लोग दहशत में

Sun, 17 Mar 2019 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला श्रावस्ती
विज्ञापन
Leopard
विज्ञापन
सिरसिया के ग्राम पंचायत धर्मंतापुर में एक तेंदुए ने पिता के सामने ही उसकी सात साल की मासूम बेटी को अपना शिकार बना लिया। पिता रामतीरथ उर्फ परिक्रमा और उनकी बेटी विमला शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत के पास खड़े थे। इसी बीच, गेहूं के खेत से बाहर निकले तेंदुए ने बच्ची को जबड़े में दबोच लिया। पिता कुछ समझते इससे पहले ही तेंदुआ उसे लेकर खेत में भाग गया।
विज्ञापन


पिता के शोर मचाने पर लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ भाग निकला। बच्ची का क्षतविक्षत शव खेत में पड़ा मिला। सिरसिया में तेंदुए के हमले में एक हफ्ते में यह दूसरी मौत है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम दीपक मीणा, एसपी आशीष श्रीवास्तव व डीएफओ एपी यादव शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले भी बनाया था शिकार

एक सप्ताह पूर्व सिरसिया के पटखौली के मजरा बालू गांव में तेंदुए ने एक बच्ची को शिकार बनाया था। पिछले साल तेंदुए के हमले में तीन बच्चों की जान चली गई थी।

ड्रोन से निगरानी के निर्देश
डीएम ने डीएफओ को पूरे इलाके की ड्रोन से सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसडीएम भिनगा को आपदा मद से 4 लाख व वन विभाग से मिलने वाले 1 लाख रुपये तत्काल पीड़ित परिवार को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें