फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में जा घुसा तेंदुआ, युवक को किया जख्मी, पकड़ने पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी हमला

Thu, 15 Feb 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
हमले में घायल कुलदीप और खेत में पड़े तेंदुए के पगचिह्न। - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में फिर से तेंदुए की दहशत फैल गई है। इस बार आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। सूचना के चार घंटे बाद तेंदुए को पकड़ने पहुंची लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम के दो मेंबर को भी तेंदुए ने जख्मी कर दिया है। इसके बाद तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में जा घुसा। वहीं, इस दहशत के कारण क्षेत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
Trending Videos
विज्ञापन

बीते सप्ताह यहां देखा गया था तेंदुआ

2 of 6
leopard - फोटो : amar ujala
औरंगाबाद खालसा निवासी कुलदीप (19) गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब अपने घर के सामने ही खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। कुलदीप के शोर मचाने पर उसकी मां कुंता देवी लाठी लेकर दौड़ीं। हांका लगाने पर तेंदुआ कुंता देवी के ऊपर से छलांग लगाकर कुछ दूरी पर सरसों के खेत में जा छिपा।
विज्ञापन

3 of 6
leopard - फोटो : amar ujala
शोर सुनकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। खेत घेरकर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकला। सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए तीन और थाने पीजीआई, सरोजिनीनगर और कृष्णानगर की पुलिस भी बुला लगी गई।

4 of 6
leopard - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की सूचना पर लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी थी। इसी बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में घुसे रेस्क्यू टीम के दो मेंबर मोहम्मद आरिफ और बब्लू पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
leopard - फोटो : amar ujala
टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह आबादी में जा घुसा, जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद सीओ सरोजिनीनगर लाल प्रताप ने कहा कि तेंदुए के हमले में कुलदीप के कंधे और पीठ पर जख्म हुआ है। कुंता देवी के खेत में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खेत से दूर कर दिया गया है। टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
leopard - फोटो : amar ujala
इससे पहले यहां देखा गया था तेंदुआ
इससे पहले बीते सप्ताह चिनहट इलाके में इंदिरा नहर के पास स्थित गोयल अपार्टमेंट और उससे सटे इलाकों में तेंदुए के दिखने से दहशत फैली थी। तेंदुए के हमले में एक युवक भी जख्मी हुआ था। वहीं, करीब एक महीने पहले लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित विशेष बच्चों के स्कूल संत फ्रांसिस में तेंदुआ घुस आया था। करीब आठ घंटे बाद लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में कर पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें