अंबेडकरनगर जिले की आलापुर तहसील में लेखपालों ने जमकर हंगामा किया। उन पर एसडीएम से अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले में एक लेखपाल को सोमवार शाम कारण बताओ नोटिस दिए जाने से साथी लेखपाल नाराज हो गए और तहसील में धरना दिया।
धरने के दौरान ही एसडीएम कार्यालय से निकलकर जाने लगे तो लेखपालों ने घेर लिया। इसके बाद उनके साथ अभद्रता होने की बात भी सामने आई।
एसडीएम मोहनलाल जायसवाल ने मामले में जहांगीरगंज थाने में तहरीर दी है और दो लेखपालों का नाम लेते हुए 25 अन्य पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
एसडीएम ने तहरीर में लिखा है कि एक लेखपाल ने दलित उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराने की धमकी दी है।