फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेखपाल को हटाया, कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने में विफल रहने पर डीएम ने सोमवार को मोहनलालगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व निरीक्षक प्रहलाद तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का आदेश दिया। आरोपी लेखपाल कमालपुर बिचलका पदमजा श्रीवास्तव को तहसील से हटाते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। प्रधान माता प्रसाद को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर जिले की पांचों तहसीलों में 540 शिकायतें आईं, जिनमें से 125 का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहनलालगंज तहसील में 230 में से 75 प्रकरणों का तत्काल समाधान कराया गया। कनकहा गांव के किसान गंगा प्रसाद ने बताया कि एसडीएम कोर्ट ने खेतों की मेड़बंदी का आदेश दिया था। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने गलत मेड़बंदी कराकर गलत आख्या दी। किसान के साथ आया बेटा अनूप हंगामा करने लगा। इस पर डीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। सुल्सामऊ गांव के किसानों ने भी कुछ सरकारी जमीन बिल्डरों के चंगुल में होने की शिकायत की।





फर्जी किसान बनकर शिकायत करने वाले को दबोचा

मोहनलालगंज। समाधान दिवस में किसान गनेश प्रसाद बनकर शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति से जब डीएम सवाल करने लगे तो वह हड़बड़ा गया। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक जमीन का काम करने वाले रायबरेली के बछरावां के अंकित जायसवाल ने मस्तीपुर गांव में सौदा तय कर रखा है। इसी मामले में वह फर्जी किसान बनकर शिकायत करने आया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो महीने से चक्कर

मलिहाबाद। सहिलामऊ की तहसीन ने बताया कि दो महीने पूर्व नाबालिग बेटियों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सचिव को कागज दिए थे, लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिले। समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, पर कार्रवाई नहीं हुई है। समाजसेवी यूसुफ खान ने मलिहाबाद सीएचसी के पास बने शौचायल में लगा ताला खुलवाने की मांग की। जौरिया ग्राम की प्रधान रामदेवी ने नलकूप बनाने की मांग की।



सरोजनीनगर में जलनिकासी की बताई समस्या
सरोजनीनगर। एसडीएम अंकित शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। फर्रुखाबाद चिल्लावां के रामनरेश, जय सिंह और राजाराम ने जल निकासी की समस्या बताई। काकोरी के फतेहगंज निवासी महेश कुमार ने बिना मानक चल रहे राम उजागर लाल नवराती देवी स्कूल की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पर की शिकायत की जांच में 27 नवंबर 2024 को विद्यालय में कई खामियां पाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें