लेखपाल भर्ती के विज्ञापन सभी जिलों में जिलाधिकारियों के स्तर से जारी किए जाएंगे।
राजस्व परिषद ने विज्ञापन का प्रारूप फाइनल कर जिलों को भेज दिया है। जिलाधिकारी इसी प्रारूप पर विज्ञापन जारी करेंगे।
प्रदेश में करीब 13500 पदों के लिए लेखपाल भर्ती की कार्यवाही शुरू की जानी है। राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त ने जिलाधिकारियों को छह जून तक विज्ञापन जारी करने की डेडलाइन दी है।
इसके पहले जिलों को रिक्तियों का ब्यौरा जुटाकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर लेने को कहा गया था और परिषद को विज्ञापन का प्रारूप विकसित कर जिलों को भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी।
बुधवार को राजस्व परिषद ने विज्ञापन का प्रारूप फाइनल कर सूबे के सभी जिलाधिकारियों को भेज दिया। उन्हें इसी प्रारूप पर अपने-अपने जिलों का विज्ञापन जारी करने को कहा गया है।