फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, आरोपी के पास से 1.24 लाख नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में तैनात लेखपाल आनंद श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार देर शाम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे गए दस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी के पास से 1.24 लाख नकदी बरामद हुई है। एंटीकरप्शन की टीम ने आरोपी को चिनहट पुलिस के सुपुर्द कर केस दर्ज कराया है।
सुल्तानपुर के केशवपट्टी निवासी समीउल्लाह विभूतिखंड के विजयंत खंड में रहते हैं। उनकी कुछ जमीन बीबीडी थानाक्षेत्र के सरायशेख में है।
इसकी जांच रिपोर्ट हल्का लेखपाल आनंद श्रीवास्तव को लगानी थी। इसके लिए वह 10 हजार रुपये मांग रहा था। परेशान होकर समीउल्लाह ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा की टीम ने टैपिंग शुरू की और रिश्वत की रकम देने के बहाने लेखपाल को बुलाया। बुधवार को लेखपाल कार से एल्डिको तिराहे के पास पहुंचा, जहां एंटीकरप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला लेखपाल आनंद श्रीवास्तव कमता में परिवार सहित रहता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिली 1.24 लाख नकदी
पुलिस के मुताबिक, लेखपाल के पास से 1.24 लाख नकदी भी मिली है, लेकिन वह इसके बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। इसके अलावा कार की तलाशी में लेखपाल व उसके परिजनों की चार पासबुक मिली हैं। इनमें हाल के दिनों में 80-90 लाख रुपये के लेनदेन का ब्योरा है। पुलिस टीम लेखपाल के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें