फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में विधान परिषद चुनाव का एलान, 23 अक्तूबर को होगा मतदान; पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 22 Sep 2026 12:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में विधान परिषद चुनाव का एलान कर दिया गया है। 23 अक्तूबर को मतदान होगा। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
यूपी में विधान परिषद चुनाव का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से 22 सितंबर को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इन सीटों पर 23 अक्तूबर 2026 को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी।

विज्ञापन


आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। 

इन सीटों पर होगा चुनाव

दरअसल, यूपी की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीटों तथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीटों के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस कारण चुनाव की घोषणा की गई है। चुनाव कार्यक्रम के एलान के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

  • अधिसूचना जारी : 29 सितंबर
  • नामांकन की अंतिम तारीख : 6 अक्तूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच : 7 अक्तूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख : 9 अक्तूबर
  • मतदान : 23 अक्तूबर
  • मतदान का समय : सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना : 27 अक्तूबर
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख : 31 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें