लखनऊ। जिन लोगों का निर्माण नई भवन निर्माण उपविधि के तहत वैध हो सकता है, एलडीए उन्हें वैध करने की प्रक्रिया तेज करेगा। इसके लिए एलडीए वीसी ने जोनवार अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
नई उपविधि में आवासीय में तय सीमा तक व्यावसायिक निर्माण की छूट दी गई है। इसके तहत जो निर्माण वैध हो सकते हैं, उन्हें एलडीए शमन शुल्क लेकर वैध करेगा। इससे भ्रष्टाचार भी रुकेगा। एलडीए वीसी ने इसे लेकर कई बार निर्देश दिए, मगर अधिकारी लापरवाही कर रहे थे। जिसको लेकर अब वीसी ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जारी आदेश के तहत सोमवार को जोन-1 की जिम्मेदारी प्रभाकर सिंह को दी गई है।
इस दिन ये अधिकारी देखेंगे काम
मंगलवार को जोन दो में देवांश त्रिवेदी
बुधवार को जोन तीन में विपिन शिवहरे
बृहस्पतिवार को जोन चार में संगीता राघव व जोन पांच की विराग करवरिया
शुक्रवार को जोन छह में वंदना पांडेय
शनिवार को जोन सात में रवि नंदन सिंह