फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों की लाइफस्टाइल में होगा सुधार, 64 जेलों में लगाए जाएंगे 900 एलईडी टीवी

Sun, 09 Sep 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जेलों में कैदियों के जीवनशैली में सुधार लाने के लिए उन्हें मनोरंजन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कारागार विभाग ने 64 जेलों में 40 व 42 इंच की 900 एलईडी टीवी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


इसके लिए करीब 3.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टीवी खरीदने के लिए जल्द ही टेंडर निकालने की तैयारी है। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बताया कि योग व प्रवचन जैसे कार्यक्रमों के जरिये कैदियों की जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

वहीं, आईजी जेल पीके मिश्रा ने बताया कि लखनऊ व गौतमबुद्धनदगर जेल में 30-30 टीवी और मुदाराबाद, आजमगढ़, इटावा, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर व लखीमपुर खीरी जैसे जेलों में 25-25 टीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जेलों की श्रेणी और कैदियों की संख्या के आधार पर टीवी की संख्या भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैदियों को कई अन्य सुविधाएं देने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें