आलमबाग चंदन नगर गेट पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से ऐतिहासिंक भवनों की स्थिति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग और इंटैक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतिभागियों ने राज्य संरक्षित स्मारक आलमबाग प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्मारक के संरक्षित करने के गुर सीखे। पुरातत्व विभाग के पुरातत्व अभियंता प्रदीप सिंह, इंटैक की रिसर्च आफिसर अंशिका, प्रतिष्ठा और पंकज पांडेय ने प्रतिभागियों के साथ स्मारक अनुरक्षण की शुरुआती तैयारियों, अनुरक्षण की विधियों और तकनीकों पर चर्चा की। उधर, पुरातत्व निदेशालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ।