फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेशी भाषा सीखेंगे, खुलेगी वैश्विक रोजगार की राह

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब विदेशी भाषाओं में दक्ष होकर वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। करीब 200 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। अगले महीने से जापानी भाषा का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जर्मन भाषा के ए-1 से बी-2 स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब तीन से चार महीने के प्रशिक्षण के पहले चरण में ए-1 और ए-2 स्तर की कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन चलेंगी। इसके बाद बी-1 और बी-2 स्तर का प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेशी भाषा में दक्ष बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों के लिए तैयार करना है।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि विदेशी भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए रोजगार और वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलता है। जर्मन भाषा में दक्षता से विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी और उन्हें अकादमिक व व्यावसायिक विकास में भी लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक्स प्रो. सौबान सईद ने कहा कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के अकादमिक विकास के साथ उनके व्यावसायिक भविष्य को भी मजबूत करता है। कुलपति ने बताया कि अगले महीने से जापानी भाषा का प्रशिक्षण भी शुरू होगा।

रोज चार घंटे की कक्षाएं

जर्मन भाषा प्रशिक्षक जवाहर सिन्हा ने बताया कि ए-1 और ए-2 स्तर की कक्षाएं रोजाना चार घंटे चलेंगी। बी-1 और बी-2 स्तर की ऑनलाइन कक्षाएं रोजाना दो घंटे होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय, रोजगार मिशन, रोजगार संस्थानों और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. चंदना डे, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. दिगेश पांडेय और अमन मिश्रा समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें