फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पाइप में रिसाव, 20 बीघा में भरा पानी और राख

Fri, 08 Mar 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना से रायपुर ऐशपांड के लिए निकली पाइप लाइन में मनीरामपुर पुल के पास रिसाव हो गया। इस कारण पानी के साथ राख 20 बीघा गेहूं और सरसों खेत में चली गई। खेत में जलभराव होने से नौ किसान को नुकसान उठाना पड़ा है। एनटीपीसी प्रबंधन ने नुकसान से पल्ला झाड़ रखा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अचानक पाइप लाइन में रिसाव हो गया और बहाव तेज होने के चलते बीकरगढ़ गांव के किसान राजेंद्र कुमार, रतीराम, देवनाथ, राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, अमृतलाल, माताबदल, ममता व श्रीमती के गेहूं व सरसों की फसल में जलभराव हो गया।
सूचना के बाद एनटीपीसी ने पाइपलाइन से राख का निस्तारण रोका और मरम्मत का काम शुरू कराया। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि पाइप में रिसाव हुआ था। सूचना मिलते ही उसे बंद कराकर मरम्मत कराई गई है। नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें