फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोलर लगाने में अव्वल...लंबित में भी पीछे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीएम सूर्यघर से रूफटॉप सोलर लगाने में पूरे प्रदेश में अव्वल लखनऊ पेंडेंसी (लंबित) में भी पीछे नहीं है। रोजाना 400-450 सोलर लग रहे हैं। आवेदन का आंकड़ा भी पांच सौ के करीब रहता है। इसके बावजूद लंबित आवेदनों की संख्या तीन हजार से अधिक है। वेंडर की मनमानी से उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि, विभाग आए दिन वेंडरों को नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ में 1.40 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर लग चुके हैं। आवेदन की बात करें तो यह संख्या 1.83 लाख से अधिक है। 1.82 लाख आवेदनों के लिए वेंडर का चयन हो चुका है। रोजाना सोलर इंस्टालेशन की रफ्तार भी तेज है। सात सितंबर यानी सोमवार को लखनऊ में 487 आवेदन आए और 409 सोलर लगाए गए। यह आंकड़ा मंडल के सभी जिलों में लगे सोलर के दोगुना है। 25 जिले ऐसे हैं, जहां लगे सोलर की संख्या मिला देने पर भी लखनऊ से कम है।
सोलर लगाने में नंबर एक पर रहने वाले लखनऊ में लंबित आवेदन की संंख्या भी अधिक है। आवेदन, वेंडर चयन और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी तीन हजार से अधिक उपभोक्ता अभी इंतजार कर रहे हैं। समय से सोलर न लगने की शिकायतें विभाग के पास आ रही हैं। वेंडर की मनमानी से परेशान उपभोक्ता आईजीआरएस का सहारा भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

Iजिन वेंडर के पास सोलर के आवेदन लंबित हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाता है। समय से काम पूरा न करने पर कार्रवाई भी की जाती है। लखनऊ में करीब 1,260 वेंडर सोलर का काम कर रहे हैं। I
विज्ञापन

I- टीकाराम, पीओ नेडाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें