फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के बयान और कार्यकर्ता परेशान

Mon, 09 Sep 2013 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरियों वाली पार्टी के एक नेताजी के बयानों से कार्यकर्ता बड़े परेशान हैं।
विज्ञापन


बयानबाजी के लिए मशहूर ये नेताजी हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सड़क पर आंदोलन छेड़ने का बयान दे देते हैं।

उनके बयानों को लेकर कार्यकर्ताओं में कमेंट शुरू हो गए हैं।

कार्यकर्ता कहते हैं, अगर नेताजी के बयानों को गंभीरता से लिया तो हमारे दिन सड़कों पर बीत जाएंगे फिर हम घर कब जाएंगे।

अगर नेताजी की बात मानी तो कल को हमारे ही घर में आंदोलन शुरू हो जाएंगे। बीवी-बच्चे हमें ही बाहर का रास्ता दिखा देंगे। कार्यकर्ताओं के इस रुख से नेताजी की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


उन्हें लगने लगा है कि यूं ही बयान देते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टी में लोग उनकी बात इस कान से सुनकर उस कान से निकाल देंगे। सुधरने की कोशिश तो कर रहे हैं पर पुरानी आदत है, सुधरने में वक्त लगेगा ही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें