एलडीए में संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए 15 नवंबर तक विशेष शिविर लगाया गया है। 3 नवंबर से शुरू इस शिविर में बृहस्पतिवार शाम तक 109 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया है। 54 फाइलें तैयार भी कर ली गई हैं। एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन हो चुका है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उनके लिए कमेटी हॉल में शिविर चल रहा है। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि 1455 ऐसे आवंटियों की सूची तैयार की गई है जो अपनी संपत्ति के लिए 60 से 100 प्रतिशत तक की धनराशि जमा कर चुके हैं। आखिरी तीन दिन निबंधन विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।