फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को होगी लॉन्च

विज्ञापन
आईटी सिटी येाजना में चल रहा सड़क बनाने का काम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी तक लॉन्च हो जाएगी। योजना में करीब 10 हजार भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। पहले भूखंड उन लोगों को आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने योजना के लिए निशुल्क जमीन दी है। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इस योजना में करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यहां पर जमीन की कीमत करीब चार हजार रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित है।
विज्ञापन



एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ती है। करीब 3490 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में 35 वर्ग मीटर से 288 वर्ग मीटर तक के भूखंड बनाए जा रहे हैं। यहां लैंड पूलिंग के जरिये जमीन जुटाई गई है जिसमें किसानों को उनकी कुल जमीन के बदले में 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जाएगी। 20 फरवरी को योजना लॉन्चिंग के मौके पर लॉटरी में किसानों को शामिल किया जाएगा जिनकी लैंड पूलिंग 27 जनवरी तक हो जाएगी। प्लॉट लॉटरी आवंटित किए जाएंगे। यह प्लॉट योजना के सेक्टर 15, 16, 17 व 18 में होंगे। योजना में लैंडपूलिंग के तहत अभी तक 275 भूस्वामियों ने 125 एकड़ अपनी जमीन योजना के लिए एलडीए को दी है। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में 20 फरवरी को होगी। जिन भूस्वामियों की लैंड पूलिंग 27 जनवरी के बाद होगी उनको दूसरे फेज में लॉटरी से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। लैंड पूलिंग की प्रक्रिया की दूसरे फेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा जिसमें तीन महीने का समय लग सकता है।


योजना में शामिल हैं ये गांव:
बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा।



आईटी सिटी में इतना कुछ होगा खास:
200 एकड़ ग्रीन बेल्ट के बड़े भूभाग में गोल्फ सिटी बनाई जाएगी।
15 एकड़ में फैली वाटर बॉडी योजना को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।

किसान पथ से जोड़ने के लिए दो किमी लंबी कनेक्टिंग रोड बनाई जाएगी।

-

आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। सबसे पहले उनको लॉटरी के जरिये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन निशुल्क दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें