फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध कब्जों पर चला एलडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत बृहस्पतिवार को प्रवर्तन टीम ने कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में 25 एकड़ व 20 बीघा में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। बीकेटी में चंद्रिका देवी रोड पर चल रही एक अवैध प्लाॅटिंग पर भी बुलडोजर चला। प्रवर्तन जोन-3 की जोनल अधिकारी वंदना पांडे ने बताया कि न्यू गोल्डन सिटी सहकारी आवास समिति लिमिटेड के फजल मोहम्मद, चित्रेश तिवारी, आकांक्षा, अरुण सिंह, हिमांशु सक्सेना व अरुण द्विवेदी ने कृष्णानगर में अवैध प्लाॅटिंग कर रहे थे। संदीप पाल, राघवेन्द्र यादव व अन्य अलीनगर सुनहरा में कब्जा किए थे। उधर, प्रवर्तन जोन चार के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्र देव मिश्रा व अन्य ने भवानीपुर में पांच बीघा जमीन में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें