फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए जारी करेगा अपना बांड : गाजियाबाद, कानपुर, आगरा व वाराणसी विकास प्राधिकरण ने भी की तैयारी

Thu, 29 Sep 2022 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा व वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि पहले वे अपनी सेवाओं और योजनाओं को बेहतर करते हुए ग्रेडिंग बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
एलडीए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगमों की तर्ज पर अब विकास प्राधिकरणों ने भी बाजार में अपना बांड जारी करने का फैसला किया है। इससे शहरों में जरूरत के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं शुरू करने और आधुनिक सुविधाएं देने में आडे़ आ रही आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा व वाराणसी विकास प्राधिकरणों द्वारा बांड जारी करने की तैयारी है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो एक-एक करके सभी विकास प्राधिकरण भी बांड जारी करेंगे।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास प्राधिकरणों की ओर से बांड जारी करने के मुद्दे पर सहमति बन चुकी है। इसी कड़ी में लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा व वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि पहले वे अपनी सेवाओं और योजनाओं को बेहतर करते हुए ग्रेडिंग बेहतर बनाएं। ग्रेडिंग बेहतर होने के बाद उनकी योजनाओं की तरफ  लोग आकर्षित होंगे और बॉड आने पर इसे उत्साहित होकर खरीदेंगे।

बता दें कि पिछले साल लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बांड जारी किया गया था, जिसे स्टाक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध किया गया था। इन दोनों नगर निगमों में बाजार से काफी राशि का निवेश आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें