फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2019 : लखनऊ में मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर बजेगी शहनाई, चंडीगढ़ की तर्ज पर होगी सफाई

Mon, 31 Dec 2018 01:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चौक में बनी मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल में एलडीए लखनऊ को नई सुविधाएं देने जा रहा है। इसमें पुराने लखनऊ में मल्टीलेवल पार्किंग जहां शुरू होगी। वहीं इस पार्किंग की छत पर बने एंफीथिएटर में शादी-समारोह भी होंगे। इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार की सड़कों-नालियों की सफाई व धुलाई मशीनों से होगी।
विज्ञापन


गोमतीनगर के लोगों को छावनी, कानपुर रोड, चारबाग आने-जाने का सीधा रास्ता सृजन विहार कॉलोनी से पिपराघाट पुल के जरिये मिल जाएगा। 

नीचे पार्किंग और ऊपर समारोह 
एलडीए ने चौक में ज्योतिबाफुले पार्क में 396 कारों और 200 दो पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता वाली बहुमंजिला बिल्डिंग तैयार की है। इस मल्टीलेवल पार्किंग की छत को खुले एंफीथिएटर संग समारोह स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

यहां 2000 व्यक्ति की क्षमता तक के शादी या दूसरे समारोह कराए जा सकेंगे। दो ग्रीनरूम भी यहां बने हैं, जिससे दुल्हन या कलाकारों को तैयार होने में दिक्कत न हो। अगले माह एलडीए इसे शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके संचालन का काम निजी संचालक को अगले तीन साल के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ किमी रिवरफ्रंट की सैर कराएगी गोल्फ कार्ट

मल्टीलेवल पार्किंग के साथ खुले समारोह स्थल की बुकिंग का काम भी निजी संचालक ही करेगा। इससे होने वाली आय एलडीए को जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा का कहना है कि बड़ा इमामबाड़ा के बैकड्रॉप में बना यह समारोह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यहां सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों तरह के कार्यक्रम कराए जा सकेंगे। अभी इस बिल्डिंग को अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिली है। इसके मिलते ही उपयोग शुरू करा दिया जाएगा। एलडीए ने रिवरफ्रंट के सौंदर्यीकरण और हरियाली के विकास का काम लगभग पूरा कर लिया है।

एलडीए अब इसे पब्लिक के लिए खोल रहा है। करीब आठ किमी में फैले रिवरफ्रंट की सैर में दिक्कत न हो, इसके लिए यहां गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। यह काम निजी कंपनी की मदद से एलडीए करेगा। निजी कंपनी की जिम्मेदारी यहां गोल्फ कार्ट लगाने की होगी। तय शुल्क पर गोल्फ कार्ट की सुविधा ली जा सकेगी।

नए साल में गोमतीनगर को एक बड़ी सुविधा छावनी, कानपुर रोड या चारबाग, आलमबाग जाने के लिए नया रास्ता मिलने से होगी। यह रास्ता सृजन विहार कॉलोनी से सीधे पिपराघाट पुल को जोड़कर मिलेगा। इसके लिए रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब इससे आगे एलडीए ने रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह रास्ता पिपराघाट से जोड़ दिया जाएगा। जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ से पिपराघाट पुल को पहले ही लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार में मशीनों से होगी सफाई

एलडीए अपनी विकसित कालोनी गोमतीनगर विस्तार में अब मशीनों से सफाई कराएगी। चंडीगढ़ की तरह यहां मैकेनाइज्ड स्वीपिंग शुरू की जा रही है। इसमें एक ही एजेंसी मशीनों की मदद से सभी चार सेक्टर्स में सफाई का काम देखेगी।

इन मशीनों का काम सड़क की धूल-कचरा साफ करने के अलावा किनारे लगे पौधों की सिंचाई, इंटरलॉकिंग टाइल्स की धुलाई करना होगा। नालियों की भी सफाई का काम इन मशीनों से हो पाएगा। अधिशासी अभियंता अवधेश तिवारी ने बताया कि फरवरी में यह सुविधा शुरू की जा रही है।

इसके बाद गोमतीनगर विस्तार में सफाई व्यवस्था को ठीक किया जा सकेगा। जनवरी में एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को एलडीए पूरा कर लेगा। कूड़े के निस्तारण के लिए एलडीए नगर निगम से बात कर चुका है। गोमतीनगर विस्तार से निकलने वाले कूड़े को नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। यहां से कूड़ा उनकी एजेंसी के प्लांट पर पहुंच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें