फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए अब खाने के पैकेट के साथ बांटेगा राशन

Mon, 30 Mar 2020 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एलडीए अब कम्युनिटी किचन में खाना बनाकर वितरित कराने के साथ राशन भी बांटेगा। वीसी शिवाकांत यादव का कहना है कि बना हुआ खाना बांटकर सभी की मदद संभव नहीं है।
विज्ञापन


झुग्गी में रहने वाले एक बड़ा तबका काम बंद होने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसे राशन की जरूरत है। ऐसे लोगों तक करीब एक सप्ताह का राशन पैकेट बनाकर दिया जाएगा।

किचन में भी मजदूर, बाहर से आ रहे लोगों के लिए खाना बनता रहेगा। इस खाने को भी हमारी टीम पुलिस की मदद से बांटेगी।  राशन के लिए एलडीए को अब आरडब्लूए का भी साथ मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन के लिए कंट्रोल रूम होना जरूरी

जानकीपुरम विस्तार संयुक्त जनकल्याण महासमिति के महासचिव विनय पांडेय की पहल पर स्थानीय रितेश बंसल ने 100 किलो चावल, 30 किलो अरहर दाल के अलावा मसाले भी दान में एलडीए को दिए।

एलडीए के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र और अवर अभियंता संजय शुक्ल ने सामान लेकर लोगों को बांटा। इसी तरह गोमती नगर विस्तार महासमिति ने भी लोगों को राशन एलडीए के सहयोग से बांटा।

कोरोना को लेकर लेकर हुए लॉकडाउन के बाद भूखों को खाना पहुंचने के लिए नगर निगम की ओर से शुरू की गई कम्युनिटी किचन की व्यवस्था से सभी जरूरतमंदों तक खाना नहीं पहुंच पा रहा है।

एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम न होने से ऐसी समस्या आ रही है। खाने की मांग करने के लिए जारी किए गए ऑटो नंबर ज्यादातर बिजी रहते है। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता बड़ी संख्या में खाने के पैकेट ले जा रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को बांटकर फोटो खिंचा रहे हैं।

दूसरे जिलों के लोग भी खाने की मांग को लेकर फोन कर रहे हैं। सपा पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रिशु कहते हैं कि जब शिकायत सुनने के लिए कंट्रोल रूम है तो फिर उसके लिए नंबर जारी किए जाने चाहिए।

कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी कहती हैं कि उनके क्षेत्र में जब जरूरतमंदों को खाना नहीं मिला तो उन्होंने फोन करके मंगाया और बटवायां।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें