फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐशबाग में एलडीए बनाएगा प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट, सिर्फ दो लाख होगी कीमत

Mon, 08 Jan 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट बनाने के लिए एलडीए काफी तेजी से काम कर रहा है। ऐशबाग में सबसे पहले फ्लैट बनाने का सिविल वर्क शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए एलडीए ने जमीन की मिट्टी की क्षमता का परीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह के आदेश के मुताबिक ऐशबाग स्थित जलकल रोड पर एलडीए को नजूल की जमीन मिल गई है। इस जमीन पर करीब 600 प्रधानमंत्री आवास बनाने की योजना बनाई गई है।

जोन-7 में मौजूद इस जमीन पर फ्लैट बनाने से पहले एलडीए मिट्टी की जांच करा रहा है। मिट्टी की जांच इसी महीने पूरी हो जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी एलडीए शुरू कर चुका है।

विज्ञापन

4.5 लाख का फ्लैट, खरीदार को देने होंगे सिर्फ दो लाख रुपये

इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक, इस जमीन पर एलडीए सस्ते फ्लैट बनाएगा। पहले यहां एमआईजी टाइप के फ्लैट बनाए जाने की योजना था।

यह फ्लैट जी प्लस थ्री टाइप के बनाए जाएंगे। इनका क्षेत्रफल शासन के आदेश के मुताबिक 23 वर्गमीटर ही रखा जा रहा है। केवल 4.5 लाख रुपये में यह फ्लैट एलडीए देगा। इसमें से केवल दो लाख रुपये ही लाभार्थी को देने हैं।
विज्ञापन

यहां भी बनाए जाने फ्लैट

प्रधानमंत्री आवास योजना में एलडीए की बसंत कुंज और बालागंज में भी फ्लैट बनाए जाने की योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट के लिए डिमांड सर्वे का काम भी एलडीए पूरा कर चुका है। अब सिविल वर्क एलडीए को शुरू कराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें