फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज के साथ नाजा मार्केट भी संवरेगा एलडीए

विज्ञापन
लालबाग में निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के साथ लालबाग की प्रमुख नाजा मार्केट का भी कायाकल्प होगा। यहां फसाड लाइटिंग के साथ प्लाजा स्ट्रीट को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को हजरतगंज में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत कराए जा रहे विकास एवं सुंदरीकरण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

एलडीए हजरतगंज चौराहे से लेकर डीएम आवास तक करीब 850 मीटर लंबे एरिया में लगभग 16 करोड़ रुपये से फसाड लाइटिंग व सुंदरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। एलडीए वीसी ने निर्देश दिए कि सड़क के दोनों तरफ हेरिटेज लुक में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, लेकिन डिवाइडर पर पहले से लगी लाइटें न हटाई जाएं। हजरतगंज मार्केट की बिल्डिंगों को एकरूपता देने के लिए भवनों व साइनेज बोर्ड का रंग तय किया गया और मल्टीलेवल पार्किंग के पास स्थित भवन की दीवार पर सैंपल के रूप में कराए गए रंग को चेक करके फाइनल किया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि हजरतगंज मार्केट में पाथ-वे का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही आकर्षक रंग-रोगन कराया जाए। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों की मांग के अनुरूप साइनेज बोर्ड के आकार को बढ़ाया जाए।
पैदल वालों के लिए सुरक्षित बनेगा रास्ता
इसके बाद उन्होंने नाजा मार्केट का निरीक्षण करके प्लाजा स्ट्रीट को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पाथ-वे पर बोलार्ड लगाकर वाहनों के आवागमन को रोका जाए। इसके अलावा शर्मा चाय प्रतिष्ठान के पास स्थित सुदर्शन मूर्ति स्थल व पार्क तक सुंदरीकरण कराया जाए। इसके लिए सर्वे कराकर 15 दिन में कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने बसंतकुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम व अन्य फिनिशिंग के शेष कार्यों को 15 दिन के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें